चित्रकूट मानिकपुर के गढ़चपा निवासी वृद्ध चरवाहे के साथ दबंग ने की मारपीट बकरियां और 1 लाख रुपये मांगने का आरोप पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
चित्रकूट। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़चपा में एक वृद्ध चरवाहे के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित रामगरीव पुत्र स्वर्गीय महादेव ने गांव के ही दबंग रज्जू पुत्र पुरुषोत्तम पर तमंचा और कुल्हाड़ी के बल पर बकरियां तथा एक लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित रामगरीव के अनुसार वह आज रविवार दोपहर करीब 2 बजे वह मानिकपुर पहाड़ के पास अपनी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान रज्जू वहां पहुंचा और बकरियां तथा एक लाख रुपये की मांग करने लगा। आरोप है कि मांग पूरी न करने पर दबंग ने जान से मारने की धमकी दी रामगरीव का कहना है कि विरोध करने पर रज्जू ने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी के बेंट से उसके साथ मारपीट की जिससे उन्हें कई जगह चोटें आई हैं। घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार दहशत में है।पीड़ित ने थाना मानिकपुर में प्रार्थना पत्र देकर मामले की दबंग के खिलाफ कार्रवाई तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्र में भय का माहौल बना रहेगा। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है और कार्रवाई की मांग की जा रही है।
नोट: यह आरोप पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए हैं। पुलिस जांच एवं आधिकारिक पुष्टि के बाद तथ्य स्पष्ट होंगे।