रायसेन: सलामतपुर में अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी 5 मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, फिर पलटा, अफरा-तफरी मच गई
Raisen, Raisen | Nov 2, 2024 रायसेन के सलामतपुर में भोपाल से विदिशा की ओर जा रहे एक केमिकल ड्रम से लदे ट्रक ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और सड़क के किनारे खड़ी पाँच मोटरसाइकिलों को बुरी तरह टक्कर मारते हुए पलट गया। इस हादसे में सभी मोटरसाइकिलें चकनाचूर हो गईं। इसके अलावा एक चार्ट के ठेले को भी इस ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ठेले में रखी सामग्री इधर-उधर बिखर गई।