पिंड्रा: फूलपुर में NSG कमांडो बता पूर्व प्रधान ने पुलिस पर झाड़ा रौब, पुलिस ने वाहन सीज कर की कार्रवाई, वीडियो हुआ वायरल
फूलपुर थाना क्षेत्र में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक नीली बत्ती जल रहे वाहन को रोका। वाहन रोके जाने पर चालक ने खुद को एनएसजी कमांडो बताया और वाहन पर भी एनएसजी कमांडो लिखा हुआ था। पुलिस ने जब इसके साक्ष्य मांगे तो वह नहीं दिखा पाया, पुलिस ने जांच किया तो वह क्षेत्र का पूर्व प्रधान निकला। पुलिस ने उक्त वाहन को सीज कर कार्रवाई में जुट गई।