पीपलदा: इटावा एसडीएम ने कृषि मंडी का किया औचक निरीक्षण , बदहाल व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
Pipalda, Kota | Feb 9, 2024 जिले के इटावा एसडीएम नीता वसीटा ने शुक्रवार को इटावा कृषि उपज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंडी समिति की बदहाल व्यवस्थाओं को देखकर नाराजगी जताई व सुधार के निर्देश दिए। इस दौरान जब वह केंटीन पर पहुँची तो वह बंद मिली और किसानों व हम्मालों से बात की तो उन्होंने बताया कि अक्सर बंद रहती है। पानी की व्यवस्था देखी तो प्याऊ बंद मिली । वही जगह जगह गन्दगी मिली