जबेरा: आनंद धाम मंदिर में दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी का 93वां जन्मोत्सव मनाया
Jabera, Damoh | Aug 21, 2026 जबेरा। आनंद धाम मंदिर परिसर में द्वादश पीठाधीश्वर दंडी स्वामी कलिकानंद सरस्वती जी महाराज का 93वां जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ शुक्रवार की शाम 4 बजे मनाया गया। आनंद धाम पीठाधीश्वर दंडी स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।