करहल: करहल क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
करहल थाना क्षेत्र के तिरकारा दौलतपुर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। तो वहीं पीड़ित के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।