बिंदकी: खजुहा कस्बे के पीएचसी में सास-बहू-बेटा सम्मेलन हुआ, विधायक राजेंद्र सिंह पटेल और विधायक जयकुमार सिंह जैकी रहे मौजूद
फतेहपुर जनपद के खजुहा के पीएचसी में मंगलवार की दोपहर 12 बजे से सास बहू बेटा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल तथा बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर इश्तियाक अहमद, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुरेंद्र उत्तम व अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र सिंह आदि लोग रहे।