संडीला: बेनीगंज क्षेत्र के ग्राम कुइयां में फ्रिज में लगी आग से पूरी गृहस्थी जलकर खाक हुई
राजकुमार ने बताया कि उनका पूरा परिवार छत के ऊपर सो रहा था। उनकी आंख खुली तो रोशनदान से धुआं निकलते देखा तब वह नीचे है। कमरे के अंदर सामान जल रहा था। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझा पाई। राजकुमार ने बताया कि कमरे में रखे फ्रीजर में शॉर्ट सर्किट हुआ था। उसी से आग लगी थी।