सितारगंज पुलिस ने महिला की शिकायत पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की तहरीर पर आरोपी विशाल कुमार के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की महिला से करीब एक वर्ष पूर्व मुलाकात हुई थी और दोनों के बीच विवाह को लेकर बातचीत हुई थी। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।