पूरनपुर: धनाराघाट शारदा नदी के पास हिरन पर कुत्तों ने किया हमला, युवक ने बचाई जान
धनाराघाट शारदा नदी के पास में एक हिरन नदी किनारे घूम रहा था। इस बीच वहां कई कुत्ते पहुंच गए और हिरन का पीछा करने लगे। जान बचाने के लिए हिरन काफी देर तक दौड़ लगाता रहा पर खूंखार कुत्तों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। इस पर जान बचाने के लिए हिरन नदी में घुस गया। एक कुत्ता भी उसके पीछे गहरे पानी में पहुंच गया। बबलू मांझी ने पानी में घुसकर बचाई हिरन की जान वीडियो वायरल