शिवपुरी नगर: बर्फ फैक्ट्री के पास सिंध जलावर्धन के पुराने पाइपों में भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं
शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित बर्फ फैक्ट्री के पास नाले किनारे सोमवार शाम 4 बजे सिंध जलावर्धन योजना के पुराने पड़े पाइपों में अचानक आग भड़क गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। सूचना मिलते ही फिजिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल नगर पालिका की फायर ब्रिगेड व पानी के टैंकर को बुलाकर आग पर काबू पाया