बटियागढ़: निमानी बकस्वाहा मार्ग पर मजदूरों से ओवरलोड ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, सभी सवार सुरक्षित
मंगलवार दोपहर निमानी बकस्वाहा मार्ग पर मजदूरों से भरा ओवरलोड आटो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई,घटना में आटो में सवार मजदूर बाल बाल बचे,आटो ओवरलोड होने के कारण धीमी गति से चल रहा था जो सड़क किनारे लुढ़क गया,आटो सवार लोगो ने पुनः सीधा खड़ा किया,गनीमत रही हादसे में किसी को कोई चोट नही आई सभी लोग सुरक्षित बचे बड़ा हादसा टल गया