बटियागढ़: ककराई क्षेत्र में बकस्वाहा निवासी पिता-पुत्र के साथ की गई मारपीट, इलाज के लिए पहुंचे सिविल अस्पताल
बकस्वाहा निवासी पिता-पुत्र के साथ हटा थाना क्षेत्र के ककराई एरिया में मामूली विवाद मे मारपीट का मामला सामने आया,दोनों घायल इलाज मुल्हाजे को सिविल अस्पताल हटा पँहुचे, पीड़ित सुनील बासुदेव उम्र 27 वर्ष और प्रभुदयाल वासुदेव निवासी बीरमपुरा बकस्वाहा ने विक्की उर्फ धनश्याम वासुदेव पर मारपीट के आरोप लगाए हैं,बताया जा रहा सभी लोग बकस्वाहा क्षेत्र के निवासी है