बटियागढ़: कनोरा गांव में धारदार हथियार लगने से युवक घायल,अस्पताल भेजा गया,मगरोंन थाना क्षेत्र की घटना
बटियागढ़ ब्लाक के कनोरा गांव में देर रात एक युवक धारदार हथियार लगने से घायल हुआ,गम्भीर रुप से घायल मेघराज लोधी को परिजन जिला अस्पताल लेकर पँहुचे यंहा प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर कर दिया गया,ड्यूटी डॉक्टर विक्रम पटेल ने बताया कि गले मे गम्भीर जख्म होने से रेफर किया गया है,मगरोन थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है