बटियागढ़: मतगणना के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था चौकस,दमोह-छतरपुर स्टेट हाइवे पर बटियागढ़ थाना पुलिस ने 10 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की
लोकसभा चुनावों की मतगणना 4 जून को जिला मुख्यालय पर होनी है, जिसे लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध कर रही है,पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आज बटियागढ़ थाना पुलिस ने दमोह- छतरपुर स्टेट हाइवे पर सघन वाहन चेकिंग की,जिसमे दुपहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग करते हुए पुलिस द्वारा नियम विरुद्ध संचालित पाए गए करीब 10 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की