गुण्डरदेही: अर्जुदा थाना क्षेत्र के मोहदीपाठ मदिरा दुकान में उबले अंडे के मूल्य को लेकर दो पक्षों में मारपीट, संचालक को चोट आई
अर्जुदा थाना क्षेत्र के मोहदीपाठ मदिरा दुकान के आहता सेंटर में उबले अंडे के मूल्य को लेकर खुरसुल निवासी प्रदीप कुमार एवं सेंटर संचालक नंथन सिंह राजपूत के बीच गाली-गलौज व डंडे से मारपीट हो गई, जिसमें संचालक को सिर व हाथों में चोट मिली जानकारी के अनुसार मोहंदी पाठ मदिरा दुकान के आहता सेंटर में प्रदीप कुमार व उनके साथी चार पहिया कार में सवार होकर आहता सेंटर में पहुंचे, जहां कार से उतरकर प्रदीप कुमार उबले अंडे लेने पहुंचा अंडे के मूल्य 15 रुपए को लेकर कुछ बातें हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी।