रॉबर्ट्सगंज: राबर्टसगज में पुलिस टीम को कुचलने के प्रयास के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक युवक गिरफ्तार
राबर्टसगज के स्वर्ण जयंती चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को कुचलने की कोशिश के आरोप में सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।इस मामले मेपुलिस ने सिविल लाइंस रोड राबर्टसगज निवासी अमन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया,गिरफ्तार अमन पांडे ने घटना के लिए अनमोल शुक्ला को दोषी बताया, रॉबर्ट्सगंज कोतवाल ने बताया घटना शनिवार रात्रि की है।