राठ: दीवानपुरा इलाके में उधार गुटखा न देने पर दबंग युवक ने किराना दुकानदार से की मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ का आरोप
Rath, Hamirpur | Jun 15, 2026 राठ कस्बे के दीवानपुरा मोहल्ले में एक किराना दुकानदार के द्वारा दबंग व्यक्ति को उधार गुटखा ना देना महंगा पड़ गया। उधार गुटखा ना मिलने से दबंग व्यक्ति ने किराना दुकानदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा दुकान में भी तोड़फोड़ कर डाली। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने आज सोमवार को राठ कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।