बड़ौद: आंगनवाड़ी सहायिका नियुक्ति में रिश्वत लेते महिला एवं बाल विकास के दो अधिकारी गिरफ्तार
आगर मालवा जिले के बड़ौद में लोकायुक्त ने महिला एवं बाल विकास विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते दबोचा। आरोप है कि उन्होंने आंगनवाड़ी सहायिका की नियुक्ति के लिए 60 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त 30 हजार रुपए लेते ही दोनों गिरफ्तार किए गए।