सादाबाद: महावतपुर में बुजुर्ग महिला पर गिरा खोलता हुआ पानी, गंभीर रूप से घायल, परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल, किया रेफर
महावतपुर की निवासी बुजुर्ग महिला त्रिवेणी देवी घर में चिप्स बनाने के लिए पानी गर्म कर रही थी जब वह गर्म पानी का बर्तन उठा कर चलने लगी तो अचानक बर्तन उनके ऊपर गिर पड़ा जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद रेफर कर दिया है।