पंचकूला: पंचकूला पुलिस लाइन में 70 ने किया रक्तदान, रक्तदान सबसे बड़ा दान इससे किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है, डीसीपी पंचकूला
पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि आज पुलिस लाइन पंचकूला में पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से महाराष्ट्र सडक हादसे में हुई मृत्यु इंस्पेक्टर नेहा चौहान की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें पुलिसकर्मियों के साथ साथ 70 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।