पंचकूला: लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत सेक्टर-1 स्थित कॉलेज में पीओ और एपीओ के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग के मार्गदर्शन में लोकसभा आम चुनाव - 2024 के दृष्टिगत आज सेक्टर-1 स्थित राजकीय महाविद्यालय में पीठासीन (पीओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीओ) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ हुआ। 6 मई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन आज 200 अधिकारियों, कर्मचारियों ने भाग लिया।