पंचकूला: हरिपुर सेक्टर 4 पंचकूला में खराब हुआ स्कूल का टैब दुकान से लेने गई, 14 वर्षीय छात्रा हुई लापता
हरिपुर सेक्टर 4 पंचकूला में सरकार के द्वारा स्कूल में दिए गए टैब को खराब होने पर दुकान से रिपेयर के बाद लेने गई नौवीं कक्षा की छात्र के लापता होने का मामला आज सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया है कि उसकी बेटी को स्कूल में टैब मिला था जो खराब हो गया था। जिसे ठीक करवाने के लिए दुकान पर दिया था छात्रा उसे लेने गई थी तो लापता हो गई।