पंचकूला: भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार 29 अप्रैल से शुरु होगी नामांकन प्रकिया: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार रिटर्निंग अधिकारी ने लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए जारी शैड्यूल अनुसार 29 अप्रैल को नोटिफिकेशन हो गया, नोटिफिकेशन के साथ ही नामांकन प्रकिया शुरु हो गई है। अम्बाला लोकसभा क्षेत्र के लिए नामांकन अंबाला में आरओ के पास होगा ओर 6 मई तक उम्मीदवारों द्वारा नामांकन किए जा सकेंगे।