पंचकूला: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा ऑपरेशन आक्रमण 9 के तहत प्रदेश भर में 478 आपराधिक मुकदमे कर 881 आरोपी गिरफ्तार किये
पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने सेक्टर 6 में बताया कि ऑपरेशन आक्रमण 9 के तहत प्रदेश भर में 6161 पुलिस कर्मियों की 1309 टीमो का गठन किया गया और इस दौरान आईपीसी, एनडीपीएस, एक्साइज, जुआ अधिनियम और आर्म एक्ट के तहत 478 मुकदमे दर्ज करके 881 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ऑपरेशन आक्रमण 9 के तहत प्रदेश भर में कई आपराधिक मामलों को सुलझाया गया है।