कानपुर: राज्य कर अधिकारी से ₹7.3 लाख की धोखाधड़ी के प्रकरण में शिकायत दर्ज, जानकारी दी अपर पुलिस उपायुक्त ने
राज्य कर अधिकारी से ₹7.3 लाख की धोखाधड़ी के प्रकरण में शनिवार 2:30 बजे अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि, राज्य कर विभाग के अधिकारी ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। नवंबर 2024 में उन्हें जियो कस्टमर केयर के नाम से कॉल आया, जिसमें सिम एक्टिवेशन के लिए ओटीपी साझा करने को कहा गया। ओटीपी देने के बाद उनका फोन हैक हो गया और बैंक खाते से रकम निकाल ली गई।