शाजापुर: मक्सी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ जवानों ने देर रात डीजे पर डांस किया, नियमों की धज्जियां उड़ाईं, वीडियो हुआ वायरल
शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए शनिवार-रविवार की रात को बैरक में डीजे पर डांस किया। यह घटना ऐसे समय में हुई जब जिले में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं और कलेक्टर ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर प्रतिबंध लगा रखा है।