शाजापुर: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को, शाजापुर में 605 परीक्षार्थी होंगे शामिल
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा 16 फरवरी 2025 (रविवार) को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का प्रदेश के 55 जिला मुख्यालयों पर को दो सत्रों में आयोजित की जा रही है। जिला मुख्यालय शाजापुर के 02 केन्द्रों क्रमश: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 शाजापुर एवं शासकीय बीकेएसएन महाविद्यालय शाजापुर में कुल 605 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।