शाजापुर: विकासखंड शाजापुर में 267 परीक्षा केंद्रों पर 13114 असाक्षर देंगे परीक्षा, परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया
विकासखंड शाजापुर के ग्राम/नगरीय वार्डो में पंजीकृत 13114असाक्षरों की 16फरवरी को आयोजित होने वाली मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को 267परीक्षा केंद्रों की परीक्षा सामग्री जनपद शिक्षा केंद्र शाजापुर से संबंधित जनशिक्षकों को सौंपी गई।जिसे संबंधित जनशिक्षकों ने शनिवार को ग्राम/वार्ड प्रभारियों को उपलब्ध करवाई।