शाजापुर: ग्राम सापाटी में श्रीगोप चौहान जी महाराज मंदिर पर महाआरती और भंडारे का आयोजन हुआ
शाजापुर शहर से 10 किलोमीटर दूर गांव सापाटी में श्रीगोप चौहान जी महाराज मंदिर पर आज शनिवार दोपहर 12:30 बजे आरती हुई उसके पश्चात भंडारा का आयोजित किया गया. जिसमें आसपास के कई गांव के श्रद्धालु शामिल होकर महाप्रसादी ली, मंदिर के पुजारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि यहां एक आस्था का केंद्र है, मंदिर में जो भी यहां पर मन्नत मांगी जाती है वह मन्नते पूरी होती है.