महोबा: बीला उत्तर गांव के एक युवक ने अज्ञात कारणों से किया जहरीले पदार्थ का सेवन, जिला अस्पताल में उपचार जारी
Mahoba, Mahoba | Apr 2, 2026 महोबा के बीला उत्तर गांव निवासी सुरेंद्र के 19 वर्षीय पुत्र पीयूष ने बुधवार और गुरुवार मध्यरात्रि करीब 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। हालत खराब होने पर परिवारीजन गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।