कोडरमा: सदर अस्पताल में एनवीबीडीसीपी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न
स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NVBDCP) के अंतर्गत जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHOs) के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन सह प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सिविल सर्जन सभागार में किया गया।