गढ़वा: 'कॉफी विद एसडीएम' में चौकीदारों ने रखीं जमीनी समस्याएं
Garhwa, Garhwa | May 20, 2026 गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” के तहत बुधवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में चौकीदार-दफादार ( ग्रामीण प्रहरियों) के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि आज आयोजित संवाद कार्यक्रम में पूरे अनुमंडल क्षेत्र के चौकीदारों की बजाय सिर्फ गढ़वा एवं डंडा प्रखंड के चौकीदारों को आमंत्रित किया गया था,