बंजरिया: चैलाहा बाजार पर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ में बुधवार को आग लगने से मची अफरा-तफरी
चैलाहा बाजार पर सड़क किनारे ताड़ के पेड़ में बुधवार आतिशबाजी के दौरान आग लगने से मची अफरा तफरी। पेड़ से आग की लपटें लगातार गिरने से लोगो के बीच बेचैनी थी। आग की लपटों के कारण यातायात बंद रहा। हालांकि आस पास झुग्गी झोपड़ी के घर व दुकान है,लेकिन कोई दुर्घटना नही हुई। बता दे कि केदार साह के पुत्र की बारात जा रही थी,इस दौरान जमकर हुई आतिशबाजी से पेड़ में आग लगी।