भभुआ: भभुआ के कल्याण पदाधिकारी पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप, बसपा प्रदेश महासचिव ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की शिकायत
Bhabua, Kaimur | Nov 8, 2025 भभुआ कल्याण पदाधिकारी पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगा है। बसपा के प्रदेश महासचिव अरूण कुमार ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पटना बिहार से शिकायत की है। आज शनिवार को शाम 4 बजे इस मामले पर भभुआ पटेल कॉलेज स्थित अंबेडकर छात्रावास पर छात्रों से जानकारी ली गई,छात्रों में नीरज कुमार और रंजन कुमार ने बताया कि 7 नवंबर को पीएम मोदी की जनसभा के बाद शाम को अधिकारी आए थे।