भभुआ: सोनहन थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 43.200 लीटर शराब किया बरामद, आरोपी पुलिस को देखकर फरार
Bhabua, Kaimur | Nov 8, 2025 मिली जानकारी के अनुसार सोनहन थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 43.200 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जबकि आरोपी पुलिस को देख भागने में सफल रहा। साथी ही पुलिस ने एक बाइक को भी जब्त किया है। कैमूर पुलिस ने शनिवार की दोपहर जानकारी देते हुए बताया। जब्त वहन के नंबर प्लेट के आधार पर वाहन मालिक पर सोनहन थाने में मामला दर्ज किया गया है।