भभुआ: भभुआ एकता चौक पर ड्यूटी के दौरान 2 सीआरपीएफ जवान का बैग हुआ चोरी, थाने में सीसीटीवी कैमरे से खंगाले जा रहे फोटो
Bhabua, Kaimur | Nov 8, 2025 भभुआ एकता चौक पर ड्यूटी के दौरान दो सीआरपीएफ के जवान का बैग चोरी हो गया। जिसका भभुआ थाना में सीसीटीवी फोटोज खंगाला जा रहा है। आज शनिवार को 1 बजे थाना में सीसीटीवी फुटेज को देख रहे असम राज्य से आए सीआरपीएफ 119 के बटालियन एएसआई गजेंद्र लटे एवं आरसी दास ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हम लोग कैमूर आए हैं। शुक्रवार को भभुआ एकता चौक पर ड्यूटी लगा था।