पूरनपुर: सालों से बदहाल ब्लॉक रोड, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की आवाजाही के बावजूद तस्वीर नहीं बदली
पूरनपुर ब्लॉक रोड की बदहाली स्थानीय लोगों के लिए लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। यह कोई सामान्य सड़क नहीं, बल्कि इसी मार्ग पर खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) का कार्यालय,आवास व क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय व आवास, एसडीएम आवास, गन्ना समिति तथा करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित सरकारी महिला अस्पताल स्थित हैं। यही सड़क दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है।