जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें।
धौलीधार क्षेत्र में गुलदार एवं भालू के हमले से बचाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर जिलाधिकारी ने सोलर लाइट लगाने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग को क्षेत्र में नियमित गश्त एवं जनजागरूकता अभियान चलाने तथा आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा।