राजगढ़: राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में राज्यमंत्री और सांसद ने किया पौधारोपण
राजगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में सोमवार को शाम 5:00 बजे करीब राज्यमंत्री गौतम टेटवाल और सांसद रोडमल नागर ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा सहित अन्य जनता प्रतिनिधि उपस्थित रहे।