भादरा: पंचायत समिति भादरा की साधारण सभा की बैठक में विकास कार्यों पर हुआ मंथन, विधायक ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भादरा पंचायत समिति सभागार में शुक्रवार को साधारण सभा की बैठक हुई,।विधायक संजीव बेनीवाल ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में पेयजल, सिंचाई, बिजली, सड़क मरम्मत एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई। ढाणियों में पानी और बिजली कनेक्शन सुनिश्चित करने, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत तथा जर्जर भवनों को नकारा घोषित करने के निर्देश दिए।