चंदौसी: कस्वा नरौली के मनसा देवी मोहल्ला में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया, बाद में किया संस्कार
थाना बनियाठेर क्षेत्र के कादलपुर कुकेटा के रकबे में 28 सितंबर को पेड़ पर लटके मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मंगलवार शाम 7:00 बजे के करीब शिव का अंतिम संस्कार करने से पहले पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में नरौली निवासी निजामपाल पुत्र प्रेमपाल ने बताया कि उसका भाई अजयपाल 27 सितंबर को घर से निकला था।