कृषि उपज मंडी में मसूर, सरसों और तेवड़ा के दाम MSP से कम मिलने पर किसानों में आक्रोश है। पिछले तीन दिनों से मंडी में तनाव बना हुआ है। बुधवार दोपहर 12 बजे कई किसान कम भाव मिलने पर अपनी उपज वापस ले गए। किसानों का कहना है कि गेहूं खरीदी में देरी के चलते व्यापारी कम कीमत लगा रहे हैं।