राजपुर: राजपुर में मंत्री श्रीभगवान कुशवाहा का स्वागत, सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने सौंपा मांग पत्र
Rajpur, Buxar | Jun 7, 2026 बिहार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा रविवार को 5:00 बजे संध्या में राजपुर प्रखंड के संगरॉव-मंगरॉव गांव पहुंचे, जहां ग्रामीणों और जदयू नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया मकरध्वज सिंह विद्रोही ने की। मंत्री ने मंगरॉव स्थित सम्राट अशोक बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की।