जलेसर: अवागढ़ क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और लड़ाई झगड़े का वीडियो हुआ वायरल, थानाध्यक्ष ने दी जानकारी
Jalesar, Etah | Feb 20, 2024 थाना अवागढ़ क्षेत्र के जिनाबली में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट और लड़ाई झगड़े का वायरल वीडियो सामने आया है। जिसमें आरोप प्रत्यारोप और पैसों को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं। इस मामले में दोनों तरफ से एक व्यक्ति घायल भी हुआ था। थानाध्यक्ष जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा और वीडियो की जांच की जा रही है।