कैसरगंज: इंदु पुरवा में काम कर रहे बुजुर्ग पर जानवर का हमला, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
थाना कैसरगंज क्षेत्र के इंदु पुरवा गांव में शुक्रवार को खेत में काम कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग पर जानवर ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इंदु पुरवा निवासी रामदीन पुत्र सुंदरलाल खेत में काम कर रहे थे। तभी अचानक एक जानवर ने उन पर हमला कर दिया चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह बुजुर्ग को बचाया