बरेली: बरेली में भूमाफियाओं पर महिला का बड़ा आरोप: खेत पर कब्जा और जान से मारने की धमकी, आयुक्त से लगाई न्याय की गुहार
बरेली में बरेली मंडल के आयुक्त से एक महिला ने अपनी कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जा हटवाने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। प्रार्थना पत्र में नरायनो देवी पत्नी लाखन सिंह ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग लोगों ने उनकी कृषि भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया है और विरोध करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।