सागर नगर: मोतीनगर थाने में किन्नरों का बवाल: थाने के अंदर हाई वोल्टेज ड्रामा, चप्पलें चलीं, वीडियो आया सामने
काकागंज वार्ड मे रविवार दोपहर 1 बजे को बधाई लेने को लेकर किन्नर समाज के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। शिकायत करने एक पक्ष मोतीनगर थाना पहुंचा तो दूसरी पक्ष भी आ गया,दोनों पक्षों में जमकर गाली गलौज और मारपीट हुई। संध्या किन्नर शिकायत लेकर थाने पहुंची थीं। इसी दौरान दूसरा पक्ष भी आ गया और विवाद बढ़ गया। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को काबू में किया।