बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने वर्ष 2022 के चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा
रविवार को थाना दरगाह पुलिस ने वर्ष 2022 के चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित वारंटी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस की ओर से जानकारी देते हुए रविवार शाम को बताया गया है कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने के उपरांत उसका मेडिकल परीक्षण करने के पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। जिसके विरुद्ध न्यायालय ने वारंट जारी किया था।