करौली: वाइक पर स्टंट की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो आरोपियों को नथुआ नगर से कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
करौली कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक स्टंट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी सुनील कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी उदय पुत्र उम्मेदलाल बंशीवाल निवासी नथुआ नगर, अभिषेक पुत्र राधेश्याम मीना निवासी दलीलपुर को गिरफ्तार किया है।आरोपी युवक आए दिन क्षेत्र में सड़क मार्गों पर बाइक पर स्टंट करते वीडियो बनाते थे।